यदि आप क्रिकेट प्रेमी है तो आपको यह बात अवश्य मालूम होगी कि इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान केवल भारतीय ही नहीं बल्कि इसमें अन्य देशों के खिलाड़ी भी हिस्सा लेते हैं और आज हम आपके लिए एक ऐसे ही अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के बारे में जानकारी लेकर आए हैं जिनका नाम रचिन रवींद्र है और वह न्यूजीलैंड से आते हैं।
क्रिकेटर रचिन रविंद्र गुजरात के अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2023 क्रिकेट विश्व कप के उद्घाटन मैच में अपना पहला वन-डे शतक लगाने के बाद सुर्खियों मे आए थे और वह 2025 आईपीएल लीग में भी खेल रहे हैं तो चलिए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं उनके बारे में –
रचिन रविंद्र की जीवनी (Rachin Ravindra Biography)
नाम (Name) | रचिन रविंद्र |
पेशा (Profession) | क्रिकेटर (बल्लेबाज ऑलराउंड) |
जन्म (Date Of Birth) | गुरुवार, 18 नवंबर 1999 |
जन्म स्थान (Birth Place) | वेलिंगटन, न्यूजीलैंड |
उम्र (Age) | 26 वर्ष, 2025 केअनुसार |
राशि (Zodiac Sign) | वृश्चिक राशि |
धर्म (Religion) | ज्ञात नहीं |
नागरिकता (Nationality) | न्यूजीलैंडवासी |
गृह नगर (Home Town) | वेलिंगटन, न्यूजीलैंड |
शौक (Hobbies) | ज्ञात नहीं |
कोच (Coach) | ज्ञात नहीं |
बैटिंग स्टाइल (Batting Style) | बाएं हाथ की बल्लेबाजी |
बॉलिंग स्टाइल (Bowling Style) | बाएं हाथ की गेंदबाजी |
जर्सी नंबर (Jersey Number) | #8 – न्यूजीलैंड |
सोशल मीडिया (Social Media) | Instagram X (Twitter) |
रचिन रविंद्र कौन है? (Who is Rachin Ravindra?)
रचिन रविंद्र न्यूजीलैंड के एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी जिन्होंने सितंबर 2021 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था और वह बाएं हाथ की बल्लेबाजी के साथ बाएं हाथ की गेंदबाजी करते हैं।
रचिन रविंद्र की शिक्षा (Education Qualification)
स्कूल (School) | हट इंटरनेशनल बॉयज स्कूल, वेलिंगटन |
कॉलेज (College) | ज्ञात नहीं |
शैक्षिक योग्यता (Education Qualification) | ज्ञात नहीं |
रचिन रविंद्र का परिवार (Rachin Ravindra Family)
पिता का नाम (Father’s Name) | रवि कृष्णमूर्ति (सॉफ्टवेयर आर्किटेक्ट हट हॉक क्लब के संस्थापक) |
माता का नाम (Mother’s Name) | दीपा कृष्णामूर्ति |
बहन का नाम (Sister’s Name) | एरिसी |
भाई का नाम (Brother’s Name) | कोई नहीं |
रचिन रविंद्र की उम्र (Rachin Ravindra Age)
रचिन रविंद्र का जन्म गुरुवार, 18 नवंबर 1999को न्यूजीलैंड के वेलिंगटन मैं हुआ और वर्ष 2025 के अनुसार वह 26 वर्ष के हो चुके हैं एवं उनकी राशि वृश्चिक है।

रचिन रविंद्र की गर्लफ्रेंड (Rachin Ravindra Girlfriend)
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) | अविवाहित |
गर्लफ्रेंड (Affairs/ Girlfriend) | प्रमिला मोरार (फैशन डिजाइनर) |
पत्नी (Spouse/ Wife) | N/A |
बच्चे (Children) | N/A |
रचिन रविंद्र शारीरिक आकड़े (Physical Stats)
लंबाई (Height – Approx) | सेंटीमीटर में – 177 सेंटीमीटर फुट और इंच मे -5 फुट 10 इंच |
वजन (Weight – Approx) | 70 किलोग्राम |
आंखों का रंग (Eye Colour) | काला |
बालों का रंग (Hair Colour) | काला |
शारीरिक माप (Body Measurements) | ज्ञात नहीं |
रचिन रविंद्र का आईपीएल करियर (Rachin Ravindra IPL)
क्रिकेटर रचिन रविंद्र के आईपीएल करियर के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि वह वर्ष 2024 से आईपीएल में सक्रिय है जहां उन्हें 2024 इंडियन प्रीमियर लीग नीलामी के दौरान चेन्नई सुपर किंग्सद्वारा खरीदा गया और उन्होंने 22 मार्च 2024 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यु किया।
वर्ष 2025 आईपीएल सीजन की नीलामी के दौरान एक बार पुनः उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा खरीदा गया है और उम्मीद है कि इस सीजन में भी वह शानदार प्रदर्शन करेंगे।
रचिन रविंद्र की कुल संपत्ति (Rachin Ravindra Net Worth)
कुल संपत्ति (Net Worth) | $3 मिलियन, 2025 केअनुसार |
कुल संपत्ति भारतीय रूपयों में (Net Worth In Indian Rupees) | ₹25 करोड़ |
वार्षिक आय (Yearly Income) | ₹4 करोड़, 2025 के अनुसार |
मासिक आय (Monthly Income) | ज्ञात नहीं |
आय के स्रोत (Income Source) | सैलरी, कॉन्ट्रैक्ट, एंडोर्समेंट, आदि |
Read More
रचिन रविंद्र से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण रोचक तथ्य –
- रचिन रविंद्र का जन्म और पालन पोषण न्यूजीलैंड के वेलिंगटन मैं हुआ है।
- उनके पिता रवि कृष्णमूर्ति सॉफ्टवेयर आर्किटेक्ट और हट हॉक क्लब के संस्थापक हैं।
- आपको बता दें उनके परिवार की जडें मुख्य रूप से भारत कि कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु से जुड़ी हुई है।
- उनके दादाजी डॉ टीए बालकृष्णा अडिग बेंगलुरु के विजया कॉलेज से सेवानिवृत्त जीव विज्ञान प्रोफेसर हैं।
- विराट कोहली, कुमार संगकारा, ब्रायन लारा और केन विलियमसन उनके पसंदीदा खिलाड़ी है।
- उन्होंने अपने पिता को क्रिकेट खेलते हुए देखा और उन्होंने इस खेल के प्रति अपनी रुचि विकसित की।
- उन्होंने क्रिकेट का प्रशिक्षण अपने पिता द्वारा ही प्राप्त किया है।
- वह न्यूजीलैंड के लिए हर आयु वर्ग की टीमों में खेल चुके हैं।
- 30 अक्टूबर 2018 को उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड के लिए अपना पहला प्रथम श्रेणी मैच खेला था।
- वह अपने खाली समय में घूमना फिरना और साहित्य खेल-खेलना पसंद करते हैं।
- वह अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सजग है और सख्त वर्कआउट रूटिंग का पालन करते हैं।
- एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनके पिता उन्हें भारतीय क्रिकेट मैदानो का अनुभव हासिल करने के लिए भारत ले जाते थे।
- उन्हें सर्वप्रथम 2024 आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा खरीदा गया था।
FAQ:
रचिन रविंद्र का जन्म कब और कहां हुआ?
18 नवंबर 1999 को न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में
रचिन रविंद्र उम्र कितनी है?
26 वर्ष, 2025 केअनुसार
रचिन रविंद्र की पत्नी कौन है?
वह फैशन डिजाइनर प्रमिला मोरार के साथ रिलेशन में है।
रचिन रविंद्र की संपत्ति कितनी है?
2025 के अनुसार लगभग $3 मिलियन करीब ₹25 करोड़
क्या रचिन रविंद्र एक भारतीय है?
रचिन रविंद्र का जन्म न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में हुआ है जबकि उनके माता-पिता भारतीय है।